सहवाग और गंभीर का खेलना संदिग्ध

वीरेंदर सहवाग कोटला वनडे के दौरान चोट खा गए थे
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ दिल्ली वनडे मैच में वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर के चोट लग जाने होने के बाद उनका मोहाली में खेलना संदिग्ध है. हालांकि इस बारे में अंतिम फ़ैसला सोमवार को मैच से पहले किया जाएगा.
बीसीसीआई के सचिव वी श्रीनिवासन ने कहा है कि मोहाली में होने वाले चौथे वनडे मैच में वीरेंदर सहवाग और गंभीर का खेलना संदिग्ध है.
बीसीसीआई के सचिव वी श्रीनिवासन ने कहा है कि मोहाली में होने वाले चौथे वनडे मैच में वीरेंदर सहवाग और गंभीर का खेलना संदिग्ध है.
उनका कहना था,'' दोनों को कोटला में हुए वनडे मैच में चोटें आईं हैं. सहवाग पैर में और गंभीर गले में लगी चोट से परेशान हैं लेकिन इनके खेलने के बारे में मैच से पहले फ़ैसला किया जाएगा.''
सहवाग पैर में और गंभीर गले में लगी चोट से परेशान हैं लेकिन इनके खेलने के बारे में मैच से पहले फ़ैसला किया जाएगा.
श्रीनिवासन, सचिव, बीसीसीआई
उल्लेखनीय है कि कोटला में पीटर सिडल की गेंद सहवाग के पैर में लग गई थी.
गौतम गंभीर को क्षेत्ररक्षण के दौरान गेंद गले में लग गई थी.
दोनों खिलाड़ियों के चोट लग जाने के कारण दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है.
ग़ौरतलब है कि तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर सात मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली थी.
पहला मैच वडोदरा में खेला गया था और ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच चार रन से जीता था.
जबकि नागपुर में खेले गए दूसरे मुक़ाबले में भारतीय टीम ने 99 रनों से जीत हासिल की थी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें