सोमवार, 26 सितंबर 2011

windows 8 beta is available now

hey friends windows 8 beta is available now u can download it from following url---http://msdn.microsoft.com/en-us/windows/apps/br229516

बुधवार, 7 सितंबर 2011

HAMEN KEEDON KEE TARAH MARA GAYA

आज एक बार फिर हमें कीड़ों की तरह मारा गया एक बार फिर हमने एक भारतीय होने का दंश झेला. एक बार फिर हमने स्वार्थी निकम्मे और नकारे लोगों को अपना प्रतिनिधि बनाने की सजा पाई. ये बारूदी लम्हा हमें अपने गलत विकल्प चुनने की एक और सजा दे गया. कबतक हम सिर्फ उन लोगों को ही अभागे समझते रहेंगे जिनके अपने आतंकवादी हमलों में मारे जाते हैं. क्या हमारा दुर्भाग्य नहीं है.  मित्रों क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो इस हमले के लिए हमारे पड़ोसी राष्ट्र को जिम्मेदार मानते हैं अगर हाँ तो जरा सोचिये हमला करने वाले संगठन ने इस हमले का क्या कारण बताया वो अफजल गुरु की फंसी की सजा को माफ़ करवाना चाहते थे. अरे याद आया हमारे देश के भीतर भी कुछ लोगों ने यही मांग की थी. हमारी राष्ट्रपति  भी शायद करें न करें के बीच में फंसी हुई हैं. आखिर क्यूँ हमारी सरकार कसाब और अफजल गुरु को फंसी देने से हिचकती है हमारी सरकार किससे डरती है. और कितने हमलों को निमंत्रण दिया जाएगा. हमारी सरकार किन्कर्ताव्य्मूध क्यूँ बन जाती है जब राष्ट्रीय सुरक्षा के ऐसे गंभीर प्रश्न सामने आते हैं. हम भारत के लोग ऐसी घटिया सरकार के लिए खुद को जिम्मेदार मानने से कबतक बचते रहेंगे. हाँ हम जिम्मेदार हैं कि हमने ऐसे घटिया लोगों अपना भाग्यविधाता बनाया और जबतक हम ऐसे लोगों को चुनने का आत्मघाती निर्णय लेते रहेंगे हमपर ये घात होता रहेगा. क्यूंकि ये हमला हमारी गैरजवाबदेही से मतदान देने के कारण चुनकर आए लोगों के स्वार्थ का परिणाम है.