हमारे देश ही नहीं पूरी दुनिया में संचार क्रांति की शुरुआत हो चुकी है पर इसका अंत कभी नहीं होगा, ये तो पक्का है . हर रोज स्मार्टफोन बेचने वाली एक नई कंपनी शुरू हो रही है और जो कम्पनियाँ पहले से बाजार में हैं वो हर रोज स्मार्टफोन की नई रेंज पेश कर रही हैं. ऐसे में जब किसी भी ग्राहक को एक नए फ़ोन खरीदने की जरूरत पड़ती है तो कमोबेश माथापच्ची हो ही जाती है कि कौन सा हेंडसेट खरीदें ? आइये हम आपकी थोड़ी मदद करते हैं.
किसी भी एंड्राइड फ़ोन या टेबलेट को खरीदते समय आवश्यक रूप से आपको तीन बातें देखनी हैं
1) प्रोसेसर :-
सबसे पहले आपको ये देखना है कि उसका प्रोसेसर कैसा है? प्रोसेसर जितना फ़ास्ट होगा फोन उतनी तेजी से किसी भी अप्लीकेशन को हेंडल करेगा यही नहीं अगर आप 4G नेटवर्क का लाभ उठाना चाहते हैं तो भी प्रोसेसर का फ़ास्ट होना जरूरी है. आपका प्रोसेसर कम से कम QUAD CORE और 64 BIT का तो होना ही चाहिए पर OCTA CORE 64 BIT हो तो अच्छा है.
2) रैम :-
अगली बारी RAM की आती है क्यूं और कैसे के बदले सीधे - सीधे ये जान लीजिये की RAM कम से कम 2GB का तो होना ही चाहिए उससे कम के बारे में तो सोचियेगा भी मत. जितना ज्यादा RAM होगा आपके फ़ोन में उतने अप्लीकेशन्स एक साथ काम कर सकेंगे आप भले ही एक बार में एक अप्लीकेशन यूज़ करते हों पर याद रखिये आपका स्मार्टफोन BACKGROUND में ढेर सारे अप्लीकेशन चलाता रहता है जैसे सिस्टम से जुड़े अप्लीकेशन, FACEBOOK, WHATSAPP, TWITTER, WEATHER UPDATES वगैरह वगैरह.
3) रोम :-
अब बारी आती है इंटरनल मेमोरी की तो कम से कम 16GB, ताकि आपका फ़ोन आपके काम के अप्लीकेशन डाउनलोड करते समय STORAGE FULL का मेसेज न दे. आप बिंदास होकर काम के अप्लीकेशन लोड कर सकें.
ये तो हुए वो तीन पहलू जिन्हें आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए अब आइये उन पहलुओं बात करते हैं जहाँ आपके पास विकल्प मौजूद हैं.
1) स्क्रीन साईज :- अगर आप फ़ोन पर कुछ न कुछ पढ़ते रहते हैं तो 5 इंच से 5.5 इंच ठीक है 6 इंच के भी फ़ोन मार्किट में उपलब्ध हैं.
2) नेटवर्क:- कम से कम 3G तो बनता ही है 3G लेना हो तो ये देख लीजिये की ONLY WCDMA MODE का विकल्प उस फ़ोन में मौजूद है या नहीं वैसे शायद ही कोई फ़ोन हो जिसमें ये विकल्प मौजूद ना हो. 4G की बात करें तो बस ये देख लीजियगा कि आपका फोन FTD और TDD दोनों BAND को सपोर्ट करता हो तभी आपका फ़ोन भारत के हर कोने में 4G नेटवर्क कैच कर पाएगा . VOLTE:- वैसे आप VOLTE आपको विडियो कालिंग और हाई डेफिनिशन की VOICE कालिंग की सुविधा देता है पर आप चाहें तो इसे IGNORE भी कर सकते हैं क्यूंकि आपको प्ले स्टोर पर इसके विकल्प मिल जाएँगे.
3) बैटरी :-
5 इंच स्क्रीन के लिए कम से 2000 MAH
5.5 इंच के लिए 3000 MAH और
6 इंच के लिए कम से कम 5000 MAH
4) कनेक्टिविटी:- BLUETOOTH, WIFI दोनों आजकल सभी फ़ोन में मौजूद रहता है.
5) सेंसर:- लाइट सेंसर और proximity sensor दोनों होने चाहिए बांकी आपकी चॉइस है.
6) कंपनी:- REGULAR UPDATES, UPGRADES पाने के लिए और फ़ोन खराब होने की स्थिती में आपका फ़ोन अच्छी कंपनी का हो ये जरूरी है. ये रहे कुछ नाम - SAMSUNG, LG, LENOVO, OPPO, GIONEE, XIOMI, ASUS, HTC, SONY, MICROMAX, I-BALL, MEZU, MOTROLA.
आपकी प्रतिक्रियाएं हमें आगे भी लिखने के लिए प्रेरित करती रहेंगी अतः प्रतिक्रियाएं अवश्य दें.
धन्यवाद.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें